Posts

Showing posts from May, 2024

समाज और सरकार आखिर कब चेतेगा सदी के सबसे बड़े प्रकोप ग्लोबल वार्मिंग से।

Image
चुनाव का माहौल चल रहा है लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने खुलकर उस मुद्दे पर बात नहीं की जो मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे की घंटी है --- ग्लोबल वार्मिंग , हीटवेव  ।। आधुनिकता के विकास के मायने में न जाने क्यों हम अपने अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिए हैं, जब दुनिया त्राहि माम करने लगेगी तभी हम चेतेंगे क्या? जब दुनिया तबाही के कगार पे होगी तभी हम चेतेंगे क्या? अगर तब चेतेंगे तब बहुत देर हो चुकी होगी क्योंकि फिर हम बचा नहीं पाएंगे। भारत के कई हिस्सों में तापमान लगभग 50 डिग्री पहुंचता देखा जा रहा है , गरीब जनता, पशु , पक्षी सभी  बेचारे त्रस्त हैं,  और सरकार इन सबसे बेखबर ।। हम पृथ्वी की दुर्दशा आज से नहीं कई दशकों से करते आ रहे है, अभी भी हम अनभिज्ञ बने हुए हैं जैसे हमें पता ही नहीं की ये जो दुर्दशा हम देख रहे हैं उनमें प्रमुख कारण मांस,डेयरी उद्योग जोकि 16%, फैक्ट्री, ट्रांसपोर्ट, वनों का कटाव (Deforestation) इत्यादि है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए वृक्षारोपण के साथ उसका संरक्षण तो आवश्यक है हि लेकिन हमें ये भी ध्यान में रखना होगा कि मांसाहार की हवस को त्यागे बिना हम प...

टीई फाउण्डेशन ने ग्राम सभा में श्रद्धालुओं के बीच फैलाया प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरुकता।

Image
चकिया तहसील स्थित लेहरा खास के काली मंदिर प्रांगण में हो रहे मानस कालिका यज्ञ एवं साप्ताहिक भागवत कथा के दौरान टीई फाउण्डेशन के संस्थापक करुणेश पाण्डेय ने पशु क्रूरता निवारण एवं प्रकृति संरक्षण के पोस्टर्स के साथ लगभग दर्जन स्वयंसेवकों के साथ   वहां उपस्थित श्रद्धालुओं और जनता से शाकाहार और पर्यावरण पे चर्चा परिचर्चा करते हुए। संस्था हर महीने लगभग 250 लोगों को शाकाहारी बना रही और हर साल 100 पेड़ अलग अलग जगहों पे लगवा रही है। संस्था कई राज्यों में इस विषय पर सेमिनार का आयोजन भी करती है।

मिलिए *Seminar Man of India* करूणेश पांडेय से (संस्थापक टीई फाउण्डेशन) --------:::टीई फाउण्डेशन के संस्थापक करूणेश पांडेय ने कई राज्यों में पशु क्रूरता निवारण के लिए सेमिनार का आयोजन किया है और ये सिलसिला लगातार चल रहा है। इनके रिकॉर्डेड सेमिनार यूट्यूब पे Thinkers Evolutions Foundation चैनल पे देखा जा सकता है, हालाकि बहुत सेमिनार unrecorded हैं क्योंकि बहुत दिनों के बाद सेमिनार को यूट्यूब पे अपलोड करने की शुरुआत हुई, पशु क्रूरता निवारण, वीगनिज्म के अलावा व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल इत्यादि पे भी करुणेश पाण्डेय जी सेमिनार लेते रहते हैं, बता दें कि करुणेश पाण्डेय जी टीई फाउण्डेशन नाम की संस्था चलाते हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, कुरीति उन्मूलन, जनजागरण, रोजगार, वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण इत्यादि पर विशेष कार्य कर रही है, सैकड़ों स्वयंसेवक इनकी संस्था से जुड़के समाज में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इनको आईआईटी BHU, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, कई कॉलेज और कई बड़े बड़े अधिकारियों ने सेमिनार मैन आफ इंडिया की उपाधि दी है। टीई फाउण्डेशन औसतन हफ्ते में 50 और साल में 2500 लोगों को शाकाहारी बना रही है और लोगो को वन्य जीव रक्षा, प्रकृति संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी कर रही है। आप संस्था के पुनीत और पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर सकते हैं। (Phonepe,Paytm,gpay 9794695015)

Image