समाज और सरकार आखिर कब चेतेगा सदी के सबसे बड़े प्रकोप ग्लोबल वार्मिंग से।

चुनाव का माहौल चल रहा है लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने खुलकर उस मुद्दे पर बात नहीं की जो मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे की घंटी है --- ग्लोबल वार्मिंग , हीटवेव  ।।
आधुनिकता के विकास के मायने में न जाने क्यों हम अपने अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिए हैं,
जब दुनिया त्राहि माम करने लगेगी तभी हम चेतेंगे क्या?
जब दुनिया तबाही के कगार पे होगी तभी हम चेतेंगे क्या?
अगर तब चेतेंगे तब बहुत देर हो चुकी होगी क्योंकि फिर हम बचा नहीं पाएंगे।

भारत के कई हिस्सों में तापमान लगभग 50 डिग्री पहुंचता देखा जा रहा है , गरीब जनता, पशु , पक्षी सभी 
बेचारे त्रस्त हैं, 
और सरकार इन सबसे बेखबर ।।
हम पृथ्वी की दुर्दशा आज से नहीं कई दशकों से करते आ रहे है, अभी भी हम अनभिज्ञ बने हुए हैं जैसे हमें पता ही नहीं की ये जो दुर्दशा हम देख रहे हैं उनमें प्रमुख कारण मांस,डेयरी उद्योग जोकि 16%, फैक्ट्री, ट्रांसपोर्ट, वनों का कटाव (Deforestation) इत्यादि है।
इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए वृक्षारोपण के साथ उसका संरक्षण तो आवश्यक है हि लेकिन हमें ये भी ध्यान में रखना होगा कि मांसाहार की हवस को त्यागे बिना हम प्रकृति संरक्षण नहीं कर सकतें।
यही हमारी विडंबना है। पृथ्वी के दोहन से कार्बन उत्सर्जन होना ये प्रमुख कारण है बर्बादी का,
जो लोग सोचते है अत्यधिक गर्मी में वो AC से काम चला लेंगे तो बता दें कि CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) जो कि ac से निकलती है वो भी बड़ा कारण है ओजोन परत में छेद का क्योंकि ये गैस ग्रीन हाउस गैस है।
और ये भी अत्यधिक गर्मी बढ़ाती है, आखिरकार कभी तो बाहर निकालना ही पड़ेगा फिर कैसे झेलेंगे उसे, जब प्रचंड गर्मी होगी तो फिर ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हमारे काम नहीं आयेंगे,
इसीलिए वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ।
............Karunesh Pandey (TE Foundation)

Comments

Popular posts from this blog

ब्यातिगत= शादी ना करने के पीछे का कारण।

मिलिए *Seminar Man of India* करूणेश पांडेय से (संस्थापक टीई फाउण्डेशन) --------:::टीई फाउण्डेशन के संस्थापक करूणेश पांडेय ने कई राज्यों में पशु क्रूरता निवारण के लिए सेमिनार का आयोजन किया है और ये सिलसिला लगातार चल रहा है। इनके रिकॉर्डेड सेमिनार यूट्यूब पे Thinkers Evolutions Foundation चैनल पे देखा जा सकता है, हालाकि बहुत सेमिनार unrecorded हैं क्योंकि बहुत दिनों के बाद सेमिनार को यूट्यूब पे अपलोड करने की शुरुआत हुई, पशु क्रूरता निवारण, वीगनिज्म के अलावा व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल इत्यादि पे भी करुणेश पाण्डेय जी सेमिनार लेते रहते हैं, बता दें कि करुणेश पाण्डेय जी टीई फाउण्डेशन नाम की संस्था चलाते हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, कुरीति उन्मूलन, जनजागरण, रोजगार, वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण इत्यादि पर विशेष कार्य कर रही है, सैकड़ों स्वयंसेवक इनकी संस्था से जुड़के समाज में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इनको आईआईटी BHU, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, कई कॉलेज और कई बड़े बड़े अधिकारियों ने सेमिनार मैन आफ इंडिया की उपाधि दी है। टीई फाउण्डेशन औसतन हफ्ते में 50 और साल में 2500 लोगों को शाकाहारी बना रही है और लोगो को वन्य जीव रक्षा, प्रकृति संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी कर रही है। आप संस्था के पुनीत और पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर सकते हैं। (Phonepe,Paytm,gpay 9794695015)

मन की दशा,अवस्था