डोपामिन एक वरदान है,इसका इस्तेमाल करें।
डोपामिन इंसान के लिए वरदान है, डोपामिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मस्तिष्क में एक रासायनिक संदेशवाहक के रूप में कार्य करता है। ये मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों में पाया जाता है, जैसे कि यह पुरस्कार और सुख की भावना से जुड़ा है।
जब कोई भी काम चाहे छोटा या बड़ा पूरा होता है तो हमें सुख की अनुभूति होती है , ये डोपामिन की वजह से होता है।
अब आइए देखते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है,
कोई भी आप समयानुसार लक्ष्य चुनें जो एक समय के अंदर आपको पूरा करना हो ,
इसको करने से पहले इस कार्य को कुछ छोटे छोटे भागों में बांट लें और आप पाएंगे कि उन कार्यों को करने में अब आसानी हो रही है क्योंकि काम अब टुकड़ों में बंट गया है और आप पाएंगे कि हर बार जब आपका काम पूर्ण होगा तब डोपामिन मस्तिष्क में उत्सर्जित होके आपको खुशी ,उत्साह देगा जो आपको आपके अगले कार्य के भाग को करने का उत्साह देगा ,और आप पाएंगे कि एक दिन आपका बड़ा कार्य भी संपन्न होगा।
Comments
Post a Comment